फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   और गरीबों के साथ किया धोखा-अखिलेश

और गरीबों के साथ किया धोखा-अखिलेश

Mon, 01 Apr 2019 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
और गरीबों के साथ किया धोखा-अखिलेश
फोटो
विज्ञापन

भाजपा ने किसान और गरीबों के साथ किया धोखा : अखिलेश
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम बोले, सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा घबरा गई है
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। भाजपा सरकार ने गरीब और किसानों के साथ धोखा किया है। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वायदा किया, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। किसी के खाते में 15 लाख नहीं आए। न किसान की आय दोगुनी हुई और न ही किसानों से आलू खरीदा गया। यह बातें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन से यह सरकार पूरी तरह से घबराई हुई है। ऐसी जन विरोधी सरकार को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अब साइकिल के साथ हाथी भी है, इसकी ताकत को दिखाना है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबा की सरकार प्रदेश को बरबाद किया है। लोहिया जी कहते थे दिल्ली की सरकार कलक्टर है और प्रदेश सरकार लेखपाल। कलक्टर जब चाहेगा लेखपाल को निलंबित कर देगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार 2022 तक नहीं चलेगी। सांसद तेज प्रताप ने कहा कि नेताजी ने हमेशा जनता की सेवा की है।
विज्ञापन

सभा में ये रहे शामिल
पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक सदर राजकुमार यादव, विधायक करहल सोवरन सिंह यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, तोताराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, डॉ. कामता प्रसाद, प्रो. केसी यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुमन यादव, ज्योती मैसी, कृष्णादास लोधी, सतीश यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने तथा संचालन एडवोकेट एएच हाशमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बसपाइयों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग
मुलायम के नामांकन अवसर पर आयोजित सभा में सपा के साथ ही बसपा नेताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, बसपा नेता महाराज सिंह शाक्य, नागेंद्र भारती, दीपक पेंटर, सुनील वर्मा, रामनरेश वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ता मुलायम को रिकार्ड मतों से जिताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed