फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चुनाव के लिए 20 जोन व 124 सेक्टरों में बांटा जिला

चुनाव के लिए 20 जोन व 124 सेक्टरों में बांटा जिला

Thu, 14 Mar 2019 06:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 14 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए 20 जोन व 124 सेक्टरों में बांटा जिला
मैनपुरी। हर ढलते दिन के साथ लोकसभा चुनाव करीब आता जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन भी मतदान की तैयारियों में जुट गया है। मतदान के दौरान नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1286 मतदान केंद्रों 1731 बूथों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इन बूथों पर मतदान के दौरान निगरानी के लिए जिले को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी की चारों विधानसभाओं को कुल 20 जोन और 124 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान ये मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अपने क्षेत्र में नजर बनाए रहेंगे। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी होती है तो वे उच्चाधिकारियों को सूचना देंगे। इससे समय से वहां फोर्स उपलब्ध हो सके। साथ ही कार्रवाई की जा सके। चुनाव कार्यालय से सभी मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी पत्र भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र जोन सेक्टर
मैनपुरी 4 30
भोगांव 3 30
किशनी 4 30
करहल 9 34
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed