फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी

बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी

Thu, 14 Mar 2019 06:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी
फोटो नंबर-27
विज्ञापन

बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी
विधिक साक्षरता शिविर में प्राधिकरण सचिव ने दी कानूनी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। बेटियों के जागरूक होने से उन पर होने वाले अत्याचार कम हो सकते हैं। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहीं।

तहसील किशनी के जूनियर हाईस्कूल अरसारा में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव ने कहा सरकार बेटियों के प्रति बेहद संवेदनशील है। न्यायपालिका भी बेटी संबंधी अपराध में कड़ा रुख अपनाती है। जानकारी केे अभाव में बेटियां उत्पीड़न का शिकार होती हैं। बेटा और बेटी एक समान हैं। उनमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। बेटियों के सपनों को पंख मिलने चाहिए। तहसीलदार मनोज कुमार राय ने कहा बेटे की चाहत में लोग बेटियों की गर्भ में ही हत्या कर देते हैं। जबकि लिंग परीक्षण करना और कराना दोनों कानूनी तौर पर अपराध हैं। इनमें सजा का प्रावधान है। बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा के लिए तमाम कानून हैं। उनको अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। आज हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से बढ़कर काम कर रही हैं। इस मौके पर निशुल्क अधिवक्ता सुनील कुमार यादव, पैरालीगल वालंटियर ग्रीशा कुमारी यादव, सुखी शर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, कौशल किशोर, कल्पना शाक्य, रामरतन शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed