फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   होली का त्योहार आते ही बढने लगी मिलावट खोरी

होली का त्योहार आते ही बढने लगी मिलावट खोरी

Wed, 13 Mar 2019 09:18 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
होली का त्योहार आते ही बढने लगी मिलावट खोरी
चुर्री-पापड़ - फोटो : demo
मैनपुरी। होली का त्योहार नजदीक आते ही जिले में मिलावटखोरी तेज हो गई है। जिले में पापड़ हो या फिर मिठाई सभी में बड़ी मात्रा में मिलावट की जा रही है। इसपर रोकथाम के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फूड इंस्पेक्टर को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में जगह-जगह मिलावट युक्त पापड़, मिठाई बिक रहे हैं। इसके चलते लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त नगर में मिलावटी मावा भी दिखाई देने लगा है। रंग-बिरंगी सड़क किनारे रखीं मिठाइयां इस बात का सबूत हैं। नगर में अभी तक मिलावटखोरी रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर के आगरा रोड, कचहरी रोड, राजा का बाग, करहल रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयां और पापड़ आदि देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

क्या होगा स्वास्थ्य पर असर

-पेटदर्द की समस्या पैदा होगी
-डायरिया की दिक्कत भी पैदा हो सकती है
-सिरदर्द के साथ चक्कर आना
-शरीर टूूटना, बुखार आना, डल्टी आना
-खांसी और जुकाम की समस्या होना
मिलावट में क्या-क्या किया जा रहा प्रयोग
मिठाइयों में मिलावट के नाम पर सीरा, यूरिया, तेजाब आदि जैसी चीजों का मिलावट किया जा रहा है। वहीं रंग के रूप में खतरनाक रसायन का प्रयोग किया जा रहा है। डॉ. गौरव पारिक बताते हैं कि तेजाब, सीरा और रसायन की मिलावट लोगों के लिए बहुत ही हानिकारक है। इनकी मिलावट से बनने वाली मिठाइयां सीधा हृदय पर प्रभाव डालती हैं। इससे हृदय कमजोर हो जाता है साथ ही लोग अस्थमा के साथ ही लीवर की अन्य बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed