{"_id":"5c892661bdec2213f754e44d","slug":"15524922209-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसो में दो महिलाओं समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसो में दो महिलाओं समेत चार की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसो में दो लोगों की मौत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-करहल/कुरावली/बेवर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घिरोर, करहल और बेवर थाना क्षेत्र में हुए। हादसे में घायल हुए दो युवकों का उपचार फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक परिजन रोते बिलखते दिखे।
हादसा नंबर एक
थाना घिरोर क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी 24 वर्षीय रवि कुमार जाटव के ताऊ के लड़के सुशील की बरात मंगलवार को थाना करहल क्षेत्र के गांव कंचनपुर जा रही थी। रवि कुमार बाइक से साथी अवधेश कुमार और सुधीर निवासी नगला नया दीवानी रोड शहर कोतवाली के साथ बरात में शामिल होने जा रहा था। बाइक जब थाना घिरोर क्षेत्र में कोसमा रेलवे फाटक के पास पहुंची। यूपी 100 की पीआरवी संख्या 0691 ने चपेट में ले लिया। हादसे में रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश और सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं घायलों का उपचार फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
हादसा नंबर दो
थाना बेवर क्षेत्र में पति के साथ बाजार करने आई महिला को ट्रक ने रौंद दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी उदयवीर उर्फ नकुल बुधवार की शाम करीब तीन बजे 26 वर्षीय पत्नी रुचि के साथ कस्बा बाजार आया था। शाम करीब तीन बजे मोटा तिराहा के पास दोनों खरीददारी कर रहे थे। खरीद करने के बाद महिला जब सड़क पर चढ़ी, तभी भोगांव की ओर से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में रुचि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
हादसा नंबर तीन
करहल क्षेत्र में गांव तिरकारा दौलतपुर के पास टेंपो पलटने से हुए हादसे में एक फिरोजाबाद निवासी मजदूर की मौत हो गई। जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव कठफोरी निवासी 35 वर्षीय मजदूर दिनेश कुमार किसी काम से करहल आया हुआ था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह टेंपो में बैठकर वापस गांव जा रहा था। टेंपो जब गांव तिरकारा दौलतपुर के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दिनेश व अन्य सवारियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा नंबर चार
थाना करहल क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक महिला डग्गामार बस के पहिए के नीचे आ गई। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। गांव नगला डंबर निवासी 50 वर्षीय मिथलेश कुमारी बुधवार की सुबह रिश्तेदारी में कहीं जाने के लिए डग्गामार बस में सवार होकर करहल चौराहा पहुुंची थीं। बस से उतरते समय उनकी साड़ी का पल्लू बस की खिड़की में फंस गया। उधर, चालक ने बस को दौड़ा दिया, पहिया के नीचे आकर महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।