फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   न आचार संहिता की परवाह, न ट्रैफिक नियमों की चिंता

न आचार संहिता की परवाह, न ट्रैफिक नियमों की चिंता

Wed, 13 Mar 2019 09:18 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
न आचार संहिता की परवाह, न ट्रैफिक नियमों की चिंता
मैनपुरी। आचार संहिता का जिले में खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। नेता गाड़ियों पर पदनाम लिखकर चल रहे हैं। उन्हें आचार संहिता की चिंता नहीं है। उन्हें यातायात नियमों की भी उन्हें कोई चिंता नहीं है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता भांवत चौराहे से गुजर रहे थे। कार में शीशे पर आगे और पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में नगर पालिका अध्यक्ष लिखा हुआ था। इतना ही नहीं गाड़ी जब चौराहे पर पहुंची तो सिग्नल लाल था, लेकिन उन्होंने यहां रुकना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


चालक ने लाल सिग्नल पर ही गाड़ी दौड़ा दी। ये नजारा देख रहे पुलिसकर्मियों ने भी चेयरमैन को रोकने की हिम्मत नहीं की। कुछ इसी तरह जिले में आचार संहिता का मखौल उड़ाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रख मनमानी की जा रही है। अब तक प्रशासन भी कोई अभियान नहीं चला रहा है। ऐसे में कई लोग गाड़ियों पर पदनाम और राजनीतिक दलों का झंडा लगाए हब ए हैं।
विज्ञापन


गाड़ी पर पद लिखना है अपराध
मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी पर कुछ भी लिखना अपराध है। अगर कोई भी अपनी कार पर कुछ भी लिखता है। उसकी बनावट में छेड़छाड़ करता है तो परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है। जिले में नेता व जनप्रतिनिधि इस नियम को नहीं मानते। वे खुलेआम अपनी गाड़ियों पर पदनाम लिखकर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed