{"_id":"5c892654bdec2214195ab0a4","slug":"15524922075-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बंदियों को समय से मिले उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बंदियों को समय से मिले उपचार
विज्ञापन
बंदियों से की बातचीत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जेल में बीमार बंदियों का समय से उपचार कराया जाए। जेल में तैनात डॉक्टर समय से जेल पहुंचे। जेल जाने से किसी के मौलिक अधिकार समाप्त नहीं हो जाते हैं। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहीं।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने बुधवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरक नंबर सात-ए, सात-बी, आठ-ए, आठ-बी सहित जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। कई बंदियों ने अपनी बीमारी का हवाला देकर उपचार कराने की मांग की।
बंदियों ने बताया जेल में समय से डॉक्टर के नहीं आने के कारण उनकी बीमारी का उपचार नहीं हो पा रहा है और न ही उनको जेल के बाहर किसी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। प्राधिकरण सचिव ने जेल में तैनात डॉक्टर की समय से मौजूदगी कराने के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिए। जेल अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जेल विजीटर रस्किन खान, संदीप त्रिपाठी, निशुल्क अधिवक्ता सुनील कुमार यादव मौजूद रहे।