फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पांच करोड़ के बकाये पर काटी बिजली, प्रदर्शन

पांच करोड़ के बकाये पर काटी बिजली, प्रदर्शन

Wed, 13 Mar 2019 09:18 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ के बकाये पर काटी बिजली, प्रदर्शन
कांशीराम आवास - फोटो : demo
मैनपुरी। पांच करोड़ बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने कांशीराम कॉलोनी की बिजली काट दी है। इससे यहां रहने वाले लोगों का आक्रोश भड़क गया। स्थानीय लोगों ने बुधवार को कॉलोनी में ही प्रदर्शन किया। डीएम से बिजली जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


बसपा शासन में कांशीराम कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। आजाद नगर में एक और नगला कीरत में दो कॉलोनी बनाने के बाद गरीब परिवारों को आवास आवंटित कर दिए गए। आवासों में बिजली पानी की व्यवस्था कराई गई। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किए तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार की देर शाम तीनों कॉलोनी की बिजली काट दी। बुधवार को कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत के लोगों ने कॉलोनी परिसर में ही प्रदर्शन किया। उनका आरोप था विभाग ने बिना नोटिस दिए बिजली काट दी है।
विज्ञापन


जबकि विभाग को पहले नोटिस देना चाहिए था। विभाग ने जो बिल दिए हैं वह भी बिजली के उपयोग से कहीं ज्यादा है। उन्होंने डीएम से बिजली जुड़वाने और बिलों को संशोधित कराने की मांग की है। इस मौके पर विपिन कुमार, रामबाबू, गोविंद बाथम, सुरेश जाटव, गिरजाशंकर, भगवानदास, अजय कुमार, अमन कुमार, धनदेवी, रेखा देवी, विनीता देवी, सुनीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले भी काटी थी बिजली
बिजली बिल जमा नहीं होने पर विभाग ने एक साल पहले भी कांशीराम कॉलोनी की बिजली काट दी थी। नगर पालिका का चुनावी दौर होने के चलते पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता द्वारा बिल जमा कराने के आश्वासन पर बिजली जोड़ी गई थी।


ओटीएस में नहीं कराए पंजीकरण
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने ओटीएस योजना के तहत भी पंजीकरण नहीं कराए हैं। अधिकारी मानते हैं कॉलोनी में रहने वाले लोग बिल जमा ही करना चाहते हैं। इसके चलते बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिल जमा न होने से बकाए की धनराशि बढ़ती जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed