फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विकास को तरस रहे जगतगांव के लोग

विकास को तरस रहे जगतगांव के लोग

Tue, 12 Mar 2019 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
विकास को तरस रहे जगतगांव के लोग
फोटो-19 व 20
विज्ञापन

विकास को तरस रहे जगतगांव के लोग
गलियों में भर रहा घरों से निकलने वाला पानी
अमर उजाला ब्यूरो
किशनी। विकास खंड की ग्राम पंचायत भदेई का मजरा जगतगांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है। गांव में न तो पक्की गलियां हैं और न ही नालियां। योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिला है। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

जगतगांव में न तो एक भी गली पक्की बनी हुई है और न ही कोई नाली। जलनिकासी के प्रबंध न होने से घरों से निकलने वाला पानी कच्ची गलियों में भर जाता है। जिससे दलदल के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है। इनता ही नहीं गांव में आज तक किसी को वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। गांव के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन भी कुछ नहीं कर सका। गांव में न तो शौचालयों का निर्माण हुआ और न ही गरीबों को आवास मिल सके। मंगलवार को गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर गांव में विकास न हुआ तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में फूलमती, माया देवी, राम प्यारी, मालती देवी, सुमन, सरोज, सपना, सीमा, रूपरानी, जगतश्री, मूलचंद्र, ब्रजेश, राजकुमार, बाबूराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed