{"_id":"5c87db9bbdec2214173a1bec","slug":"15524075432-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ हादसा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब कर एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मलूूपुरा निवासी 30 वर्षीय रजनेश यादव मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर सरसों बिक्री के लिए गया था। उसके साथ गांव के कुछ और लोग भी साथ थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सभी ट्रैक्टर में बैठकर वापस गांव लौट रहे थे। तभी गांव मेरापुर के पास अचानक सड़क पर आए किसी व्यक्ति को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढ में पलट गया। रजनेश ट्राली के नीचे दब गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने ट्राली को हटाने के बाद रजनेश को बाहर निकाला। आनन फानन में उसे, गांव निवासी ब्रजेंद्र, छोटेलाल और कल्लू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रजनेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।