{"_id":"5c87db95bdec222dc912f7f9","slug":"15524075361854-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई कैमिस्ट्री की परीक्षा में 54 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई कैमिस्ट्री की परीक्षा में 54 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : रसायन विज्ञान की परीक्षा में 54 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित - फोटो-22
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। सीबीएसई परीक्षाओं के तहत जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सचलदल ने निरीक्षण किया। परीक्षा कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
सिटी कोआर्डिनेटर डा. राममोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में कुल 212 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहेे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रसायन विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 286 परीक्षार्थियों में से 19 परीक्षार्थी, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कैमिस्ट्री विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 177 परीक्षार्थियों में से सात परीक्षार्थी, एसबीआरएल एकेडमी में कुल पंजीकृत 332 परीक्षार्थियों में से 13 परीक्षार्थी, पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैनपुरी में कुल पंजीकृत 285 परीक्षार्थियों में से सात परीक्षार्थी, सेंट मेरीज स्कूल मैनपुरी में कुल 253 परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल नियुक्त किया गया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गठित सचलदल की टीम ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहा।