{"_id":"5c87db8ebdec22146e0f942a","slug":"15524075309-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप, छांव के बीच बढ़ रही बीमारियां, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप, छांव के बीच बढ़ रही बीमारियां, तीन की मौत
विज्ञापन
डायरिया के मरीज अस्पताल में भर्ती
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बदलता मौसम बीमारियां पैदा करने में लगा है। खांसी, जुकाम, अस्थमा के साथ निमोनिया और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में दो डायरिया से पीड़ित और एक निमोनिया से पीड़ित बच्चे की मौत हो गई। 33 अन्य मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं।
पिछले कुछ दिनों में दिन के समय अचानक तेज धूप और कभी छांव होने से जिले में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। धूप और छांव के बीच जहां अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं वहीं डायरिया, निमोनिया, खांसी, जुकाम आदि के मरीज भी बढ़ चले हैं। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 739 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसमें 300 से अधिक मरीज डायरिया, बुखार, खांसी, जुकाम, अस्थमा आदि बीमारियों से पीड़ित थे। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 75 वर्षीय अनारश्री को कई दिनों से दस्त हो रहे थे। परिजनों ने उन्हें सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी बाबूराम की 75 वर्षीय पत्नी केरावती को दो दिन से डायरिया की शिकायत थी। परिजन हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव प्रेमचिरैया निवासी मोहम्मद तहीम की दो माह की पुत्री साहिजा को पिछले तीन दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो मरीजों की डायरिया तथा एक की निमोनिया से मौत हुई है।