फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खुद पर विश्वास रखकर करें तैयारी, सफलता चूमेगी कदम

खुद पर विश्वास रखकर करें तैयारी, सफलता चूमेगी कदम

Thu, 28 Feb 2019 09:54 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
खुद पर विश्वास रखकर करें तैयारी, सफलता चूमेगी कदम
मैनपुरी। पीसीएस की परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल करने वाली अपूर्वा यादव ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा खुद पर विश्वास और लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करोगे तो सफलता कदम चूमेगी।
विज्ञापन


शहर के डॉक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फेस टू फेस कार्यक्रम में पहुंची अपूर्वा यादव ने बच्चों को सफलता का मूलमंत्र दिया। छात्रा शिखा के सवाल पर उन्होंने कहा कि टारगेट निर्धारित करके तैयारी करनी चाहिए। आकांक्षा यादव, आकांक्षा कश्यप, तेजस्वी यादव, अखिल कुमार आदि छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए अपूर्वा यादव ने कहा कि हमें क्या बनना है इनका लक्ष्य हमें छोटी उम्र में ही कर लेना चाहिए और इसी के साथ अपनी तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा देने से पहले उसका अभ्यास हमें घर पर करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित पढ़ाई करना चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव ने अपूर्वा यादव व उनकी मां प्रेमकांती को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को दिए टिप्स
-हमारा एक टारगेट होना चाहिए।
-छह से आठ घंटे की नियमित पढ़ाई जरूरी।
-ऑनलाइन कोचिंग भी ले सकते हैं छात्र।
-सफलता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी।
-शुरुआती असफलताओं से नहीं डरना चाहिए।
-शिक्षक और परिजनों से ले मार्गदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed