फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च

शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च

Tue, 19 Feb 2019 10:03 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले से भड़क आक्रोश कम नहीं हो रहा है। लोग केंद्र सरकार से सैनिकों की शहादत का बदला चाहते हैं। आतंकी घटनाओं के खिलाफ और शहीदों को सम्मान देने के लिए लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। सहारा परिवार के सदस्यों ने मंगलवार की शाम सहारा कार्यालय से आरएम संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ कैंडल मार्च नगर पालिका के शहीद पार्क में पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां शहीदों को नमन करते हुए श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार पटेल, कृष्णपाल सिंह, पंकज खरे, तिलक सिंह, हरदेश बिहारी मिश्रा, शैलेंद्र यादव, मनोहर सिंह, एपी सिंह, सतीश प्रजापति मौजूद रहे। सेंट सोल्डर हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल करहल रोड के स्टाफ और बच्चों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर सुमन यादव, संदीप श्रीवास्तव, ध्रुव मिश्रा, साहिल वर्मा, नमन गुप्ता, अभय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेवर में बस स्टैंड से लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। सदर बाजार होते हुए शहीद स्मारक पहुचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विश्वनाथ यादव, राकेश कुमार, भोला यादव, ज्ञानप्रकाश मिश्रा, संजीव कुमार, सुभाष आचार्य, संजीव कुमार, उमेश मिश्रा, त्यागी सिंह मौजूद रहे। कुसमरा के रामनगर क्षेत्र में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रामनगर, बरिहा, कुशलपुर, नगला पंचम की महिलाएं शामिल हुईं। लक्ष्मी, तारा, सोनम, ममता, रजनी, मीना, मनोरमा, माधुरी मौजूद रहीं। कुर्रा के गांव ग्राम रम्पुरा में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मिलाप शाक्य, बृजपाल भदौरिया, सुनील गुप्ता, उदयभान सिंह, रिंकू मिश्रा, मनू गुप्ता, दिलीप राठौर, जयकिशन शाक्य, इसरार खान, पप्पू खान, सुल्तान खान, फरीद खान, शाहरुख खान मौजूद रहे। ज्योंती के लॉर्ड बुद्धा एजूकेशनल एकेडमी में शोक जताया गया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शाक्य, जेपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


अजीतगंज क्षेत्र के गांव सगामई में ग्रामीणों ने बाइक रैली निकाली। कुलदीप गौर, राजकुमार, राहुल, रामवरन, रामपाल सिंह, हैप्पी, प्रशांत अग्निहोत्री, मोहित ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी के शमशेरगंज में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। श्रीओम दुबे, पंकज, नीतू, पम्मी चौहान, प्रदीप चौहान, सोहन चौहान, मोहित सविता, रंधीर सिंह, इंदल शुक्ला, राहुल सिंह मौजूद रहे। भोगांव में चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकाला। चेयरमैन खरग सिंह, इमरान चौधरी, फूलमियां, अहसान खां मौजूद रहे। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने पांच दिन का वेतन शहीद परिवार को देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सदस्यों ने डीएम से मिलकर मांग की है कि उनकी भावनाओं को देखते हुए एकत्रित की गई धनराशि को शहीद परिवार के पास भिजवाया जाए।


करहल में निकाली अर्थी
करहल। करहल के गांव किरथुआ में पाकिस्तान की अर्थी जुलूस निकालकर पुतला फूंका गया। प्रधान गौरव भदौरिया, ऋषी चौहान, जीतू पांडेय, बॉबी पांडेय, अंजू सागर, मिलन, आकाश, रवी, सौरभ, मानिकचंद्र फौजी, राम लड़ैते, कुणाल, विजय किरण, रजनेश, अमन, मोहित, छोटू, नितिन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed