फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   उतर प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

उतर प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Tue, 19 Feb 2019 10:02 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार के पास जन हित की कोई योजना नहीं है। यह बातें कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश जैन ने कहीं। मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को हुई कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने कहा प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं मेें बेहद उत्साह है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हर सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं की दम पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन भी करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता गुटबाजी से दूर रहकर एकजुट हों। केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा इस पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर सीट पर चुनाव जीतने के लिए योजना तैयार की है। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की सलाह को वरीयता देकर आंकलन कर रहा है। इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट जीतना पार्टी का लक्ष्य है। महिला जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, फैयाज अहमद सिद्दीकी, उमेश टिंगल, सतीशचंद्र यादव, कृष्ण बहादुर उपाध्याय, हरीओम कश्यप, मुंशीलाल शाक्य, रमेशचंद्र वर्मा, सुघर सिंह कठेरिया, केपी शर्मा, मतीन सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किए। बैठक में शशि भूषण, सुरेश राठौर, पवन सैनी, अरविंद यादव, संजय शर्मा, संतोष कुमारी शाक्य, सत्यवती, इंद्रवती, विनोद शर्मा, अनिल दुबे, मोहित कठेरिया, प्रदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की राय से होगा प्रत्याशी चयन
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय शुमारी से ही होगा। इस बार पैराशूट प्रत्याशी नहीं होंगे। कांग्रेस जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। यह बातें कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश जैन ने पत्रकार वार्ता में कहीं। कांग्रेस कार्यालय पर उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जाएगा। कांग्रेस को जिताने के लिए मतभेद भुलाने होंगे। अनुशासन हीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। पार्टी नेताओं को कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed