{"_id":"5c697daabdec224ba94b76d0","slug":"155041742713-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं भुलाई जा सकती सैनिकों की शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं भुलाई जा सकती सैनिकों की शहादत
विज्ञापन
मैनपुरी। आतंकवाद के खिलाफ भाजपा ने तांगा स्टैंड पर धरना दिया। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपाइयों ने एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लिया। सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। हर आतंकी घटना में पाकिस्तान का हाथ सामने आया है। हर बार युद्ध में हारने के बाद पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद से हमारी सेना पर हमला करता है।
विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रही है। आतंकवादी घटना में जो जवान शहीद हुए हैं उनकी शहादत का कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ है।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद की इजाजत नहीं देता है। आतंकवादी घटनाओं में हमेशा निर्दोषों की जान जाती है। क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा केंद्र सरकार को शहादत का बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा पार्टी के आह्वान पर भाजपा ने धरना दिया है। उन्होंने आह्वान किया, चीन से बना हुआ सामान लेना बंद करें। इस मौके पर सहाकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, प्रभात चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, राहुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।
----
एक माह का वेतन दिया
पुलवामा में शहीद हुए सैनिक के परिवार को सांसद हरनाथ सिंह यादव ने एक महीने का वेतन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा शहीद हुए सैनिक को तो वापस नहीं लाया जा सकता पर उसके दुख में तो शामिल हुआ ही जा सकता है।