फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शहीदों का अपमान करने पर देशद्रोह की करें कार्रवाई

शहीदों का अपमान करने पर देशद्रोह की करें कार्रवाई

Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
शहीदों का अपमान करने पर देशद्रोह की करें कार्रवाई
मैनपुरी। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों का अपमान करके भोगांव में आतिशबाजी चलाकर, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश है। हिंदूवादी नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर शहीदों का अपमान करने वालों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को हिंदूवादी संगठनों के लोग डाक बंगले पहुंचे। डाक बंगले में नवागत डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 42 सैनिकों की शहादत से पूरे देश में आक्रोश है, लेकिन भोगांव के अकबर कुरैशी, इमरान चौधरी, सहरोज, बीनू ने अपने साथियों की मदद से शहीदों का अपमान करते हुए आतिशबाजी चलाकर, हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं।
विज्ञापन


जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है और समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में मांग की गई है शहीदों का अपमान करने वालों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की जाए। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री ब्रहमेश चौहान, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह गौर, गौ रक्षा विभाग के प्रांतीय मंत्री एके पांडेय, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विवेक सिंह, धनंजय मिश्रा, अजय कुमार, संदीप कुमार, बंटी चौहान, अनंत कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed