{"_id":"5c697d9dbdec22077e436d94","slug":"15504174147-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा सीट पर होगी ऐतिहासिक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा सीट पर होगी ऐतिहासिक जीत
विज्ञापन
सपा की रैली।
- फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। समाजवादी युवजन सभा की बैठक आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा करके लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के तहत 23 और 24 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विशेष शिविर होंगे। महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराएं। पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कहा आने वाले चुनाव में देश की तकदीर और तस्वीर को बदलने का काम नौजवानों द्वारा किया जाएगा।
समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष नृप चौधरी के कहा कि मैनपुरी समाजवादियों का गढ़ था और गढ़ रहेगा। सपा बसपा गठबंधन होने के बाद इस बार लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह यादव, विश्वनाथ प्रजापति, मातादीन यादव, हरिओम मिश्रा, सफी मंसूरी, राजेश खटीक, हरवीर प्रजापति, ज्ञानेंद्र चौहान, नीरज सविता, विनय यादव, अमूल शर्मा मौजूद रहे। संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव नीरज बघेल ने किया।