फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पाक की अर्थी निकालकर फूंके पुतले

पाक की अर्थी निकालकर फूंके पुतले

Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
पाक की अर्थी निकालकर फूंके पुतले
मैनपुरी। आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद की अर्थी निकालकर पुतले फूंके गए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। आक्रोशित लोगों ने सवाल किया ‘ए पाक तु क्यों इस तरह की नापाक हरकत करता है। शहर के रेलवे स्टेशन रोड से युवाओं ने आतंकी हमले के विरोध में बाइक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए युवा स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहे, बस स्टैंड, कचहरी रोड होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से सवाल पूछा कि वह इस तरह की नापाक हरकत क्यों करता है। बाइक रैली में संतोष, अजय कुमार, प्रेमचंद्र, जगमोहन, विवेक हरिश्चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं भोगांव में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान की अर्थी निकालकर आतंकवादियों के विरुद्घ जमकर नारेबाजी करते हुए खून का बदल खून से लिए जाने की मांग की। संगठन द्वारा जीटी रोड चौराहे पर अर्थी को ले जाकर आग के हवाले कर दिया। विरोध प्रदर्शन में जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूलमियां, अब्दुल हमीद, आरिफ अली, अहमद अली, कल्लू पीर, गुलजार मास्टर, अब्दुल सलाम, गुलजार शकील, दानिश, बिलाल, इमरान चौधरी, रिजवान, हाफिज रिजवान, नौशाद, हाफिज मुईन, मोहम्मद उमर, मार्शल, जाकिर, जाहिद, जग्गू आदि लोग रहे।
विज्ञापन


वहीं घिरोर कस्बे में जिला महासचिव कांग्रेस अमित गुप्ता के नेतृत्व में नगर के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर चंद्रपाल तोमर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमपाल शाक्य, मंडल प्रभारी संदीप पाठक, अमित यादव, अनुज यादव, श्रीदयाल, भोले, कमलेश, राम औतार, अंजू कुमार, कुलदीप सिंह, श्याम सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed