फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   किसी धर्म में आतंकवाद की जगह नहीं

किसी धर्म में आतंकवाद की जगह नहीं

Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
किसी धर्म में आतंकवाद की जगह नहीं
मैनपुरी। आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों की शहादत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धर्मगुरु मानते हैं किसी धर्म में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। कोई भी धर्म आतंकवाद के रास्ते पर चलने की इजाजत नहीं देता है। मानवता को मानने वाले कभी आतंकवाद का रास्ते पर नहीं चल सकते। जो आतंकवाद के रास्ते पर चलता है वह कभी मानवता का पुजारी नहीं हो सकता है। आतंकवाद का हर धर्म को मानने वाले को विरोध करना ही चाहिए।
विज्ञापन

--------
भारत विश्व गुरु रहा है। भारत का अहिंसा परमोधर्म का रास्ता रहा है। भारत ने कभी हिंसा को न तो माना और न ही आतंकी घटनाओं का समर्थन किया। पाकिस्तान हमेशा आतंकी घटना को समर्थन देने के साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।
विज्ञापन

हरिहरानंद महाराज, महामंडलेश्वर दैवी संपद मंडल
--------
इस्लाम धर्म में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है, जो इस्लाम धर्म को मानता है वह कभी आतंकवाद के रास्ते पर नहीं चल सकता है। पाकिस्तान की आतंकी सोच का विरोध करना चाहिए। केंद्र सरकार को शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी हाशिम जमाल , सज्जादानशीन छोटी खानकाह
--------
पाकिस्तान हर बार आतंकी घटना करके हमारे जांबाज जवानों की हत्या करता है। केंद्र सरकार को अब तो शहीद सैनिकों की शहादत के बदले की कार्रवाई करनी ही चाहिए। केंद्र सरकार को अब तो पाकिस्तान को जैसे को तैसा की भाषा में जवाब देना ही चाहिए।

सुशील कुमार, पादरी चर्च
---------
कोई भी धर्म आतंक को अपनाने की शिक्षा नहीं देता है, जो आतंकवाद को अपनाता है वह किसी धर्म को मानने वाला नहीं हो सकता है। देश की सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों की बड़ी संख्या में हुई शहादत अब तो किसी भी सूरत में बेकार नहीं जानी चाहिए।
अविनाश सिंह, ज्ञानी गुरुद्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed