फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर पालिका को आई नए वार्डों के विकास की सुधि

नगर पालिका को आई नए वार्डों के विकास की सुधि

Mon, 11 Feb 2019 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका को आई नए वार्डों के विकास की सुधि
फोटो- आठ से 13
विज्ञापन


विकास की रोशनी से जगमग होंगे नए वार्ड

-नगर पालिका में शामिल सात नए वार्डों के विकास का तैयार किया प्लान
-शासन ने दी मंजूरी, पालिका 14वें वित्त से भी कराएगी कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। नगर पालिका में पहली बार शामिल किए गए सात वार्डों के दिन अब बहुरने जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में नए वार्डों पर एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करने का निर्णय लिया है। नए वार्डों के विकास के लिए शासन से भी मदद मांगी गई है।
नगर पालिका में कुल 32 वार्ड हैं, जिनमें से सात वार्ड पहली बार नगर पालिका में शामिल हुए हैं। इन वार्डों में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हो सका था। वार्डों से लगातार मिल रहे शिकायती पत्रों के बाद चेयरमैन मनोरमा देवी और अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने इन वार्डों के विकास के लिए प्लान तैयार किया है। अधिशासी अधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर नए वार्डों को अमृत योजना व अन्य सरकारी योजनाओं में शामिल करने की मांग की थी। इस पर शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी सात नए वार्डों में वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। साथ ही सभासदों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

अमृत योजना से लगेंगे 200 हैंडपंप
नगर पालिका के नए वार्डों में अमृत योजना के तहत 200 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि हैंडपंप के अतिरिक्त दो टंकियां भी बनाई जाएंगी। इससे नए वार्डों में पेयजल संकट भी दूर किया जा सके।

अभी तक मिला है केवल उजाला
नगर पालिका के अभी तक के कार्यकाल में नए सात वार्डों को सिर्फ रोशनी मिली है। नगला रते में 125, धारऊ में 112, संसारपुर में 111, मधाऊ में 100, नगरिया में 95, शीतला धाम में 103 तथा खरपरी में 160 नई लाइटें लगाई गई हैं।

इन वार्डों का होना है विकास
वार्ड नंबर पांच- संसारपुर
वार्ड छह- शीतला धाम
वार्ड आठ- धारऊ
14- मधाऊ
22- खरपरी
28- नगरिया
32- नगला रते

वर्तमान हालात गांव से भी बदतर
नगर पालिका में पहली बार शामिल हुए नए वार्डों के हालात गांव से भी बदतर हैं। विकास के नाम पर बिजली के प्रकाश की व्यवस्था तो हुई, लेकिन सड़कों और पेयजल व्यवस्था के लिए अभी कुछ खास नहीं हुआ है। नगर पालिका के नए वार्ड के लोग विकास कार्य न होने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

---

नगर पालिका में शामिल होने पर काफी उम्मीदें जागी थीं, लेकिन अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। नगर पालिका को इन वार्डों का शीघ्र विकास कराना चाहिए।
अभिषेक तोमर, निवासी मोहल्ला नगला निरंजन।
नगर पालिका में शामिल होने के कारण ग्राम पंचायत से भी विकास कार्य बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते सड़क, पानी आदि की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
रामचरन शर्मा, निवासी मोहल्ला खड़रिया।
कहने के लिए नगर पालिका के सदस्य हैं, लेकिन वास्तव में गांव का जीवन जी रहे हैं। नगर पालिका को शीघ्र इन मोहल्ले का विकास कराना चाहिए।
पंकज कुमार, निवासी मौसम बाग।
कई बार नगर पालिका में लिखकर दिया गया, लेकिन कोई विकास कार्य के लिए ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते जलभराव आदि की समस्याएं बनी हुई हैं।
कुंवरपाल सिंह निवासी पाल नगर
------------
नए वार्डों के विकास के लिए प्लान तैयार कर लिया है। सरकार और नगर पालिका के 14वें वित्त से इन वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। शीघ्र ही इन वार्डों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
मनोज रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed