{"_id":"5c61ab4bbdec224bbb209f40","slug":"154990482316-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
फोटो- 23 और 24
परिजनों ने कंपनी कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव मधुकरपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव में विद्युतीकरण का काम कर रही एक कंपनी में कर्मचारी था। परिजनों ने कंपनी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी बबलू उर्फ अनिल कुमार को गांव मधुकरपुर में विद्युतीकरण का काम कर रही आरसीएल कंपनी के कर्मचारी सोनू मिश्रा व राजीव यादव अपने साथ ले गए थे। गांव में हाईटेंशन लाइन के तारों को जोड़ने का काम चल रहा है। हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ते समय अचानक प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आकर अनिल पोल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बबलू को तड़पता छोड़ अन्य कर्मचारी वहां से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक बबलू की मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे मुकेश ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर केे आधार पर कंपनी के कर्मचारी सोनू मिश्रा व राजीव यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि दोनों ने शटडाउन लिए जाने की बात कह कर मृतक को पोल पर चढ़ा दिया था, जबकि शटडाउन नहीं लिया गया था। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा 11 वर्ष और सबसे छोटी बेटी महज नौ माह की है।