{"_id":"5c61ab44bdec22360473533d","slug":"15499048172-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हिंदी की परीक्षा के लिए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड हिंदी की परीक्षा के लिए कड़े निर्देश
विज्ञापन
exam
- फोटो : demo
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में आज से मुख्य परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा अधिकारियों ने हिंदी के प्रश्नपत्र के लिए योजना तैयार कर ली है। परीक्षाओं में किसी प्रकार से नकल न हो सके इसके लिए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को अलर्ट कर दिया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी तथा शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा है। इसके लिए डीआईओएस ने सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट और सचलदल प्रभारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। डीआईओएस ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहें। परीक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में अभी तक हुई परीक्षाओं में उपस्थिति दर्ज न कराने वाले जिले के 13 कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किए गए हैं। परिषद कार्यालय से डीआईओएस को सूचना दी गई कि इन कॉलेजों ने अभी तक हुई परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का विवरण ऑनलाइन दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
यदि मंगलवार तक ये विवरण दर्ज नहीं करते हैं तो इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डीआईओएस ने इन सभी 13 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए हैं कि वे शीघ्र अभी तक हुई परीक्षाओं की उपस्थिति ऑन लाइन दर्ज कराएं।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन शासनादेश के तहत बोर्ड परीक्षार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना सुनिश्चित करें।