{"_id":"5b4251ec4f1c1bc1248b53b7","slug":"153107300219-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत रिसोर्स सेंटर निर्माण को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत रिसोर्स सेंटर निर्माण को मिली हरी झंडी
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में पंचायत रिसोर्स सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग दो करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले रिसोर्स सेंटर में मंडल भर के पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षण व किसान कार्यशाला आदि आयोजित की जाएंगी।
पंचायत कर्मियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने व जिले के किसानों को कृषि संबंधी ट्रेनिंग के लिए अन्य जनपदों की दौड़ नहीं लगानी होगी। यह सुविधा अब जिले में ही उपलब्ध होगी। उप निदेशक पंचायती राज परवेज आलम खान की पहल पर जिला प्रशासन ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा था।
इस संबंध में चार जुलाई को मुख्य सचिव पंचायती राज की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान शासन ने इस बहुउद्देश्यीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। जिला पंचायत के निर्देशन में पीडल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित 25 वर्ग फीट भूमि पर बनने वाले इस सेंटर के लिए दो करोड रुपये शासन स्तर से अवमुक्त किए जा चुके हैं। शेष आठ लाख दस हजार रुपये जिला निधि से खर्च होंगे। इसे भी शासन ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
जिले पंचायत रिसोर्स सेंटर का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। रिसोर्स सेंटर बनने की स्थिति में पंचायत से जुडे़ विभिन्न क्रियाकलाप व किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संपादन में खासी सहूलियतें मिलेंगी।
- गिरीश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी