{"_id":"5b4108214f1c1bc6248b51f4","slug":"15309885763-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा लागू होने, गिरफ्तारी के विरोध में आए लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा लागू होने, गिरफ्तारी के विरोध में आए लेखपाल
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों पर शासन ने सख्त रुख अपनाया। एस्मा लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने लेखपालों की गिरफ्तारी शुरू कर दी, जिससे लेखपालों में हड़कंप मच गया।
इसके बावजूद सदर तहसील में लगातार पांचवें दिन लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोमवार से जिला मुख्यालय पर आंदोलन का ऐलान किया।
अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों की मांग को पूरा करने पर कोई विचार नहीं कर रही है। लेखपाल वेतन व पेंशन से संबंधित विसंगतियाें सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार साजिश कर लेखपालों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए एस्मा लगा रही है, परंतु हम पीछे नहीं हटेंगे। उपमंत्री बृजेश राठौर ने कहा कि सरकार जल्द लेखपालों का ग्रेड पे 2800 रुपये निर्धारित करे। वेतन, एसीपी व पेंशन विसंगतियों को दूर करे। वेतन, साइकिल व स्टेशनरी भत्तों में बढ़ोत्तरी की जाए।
कहा कि जब तक सरकार हमारी सभी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार से जनपद के सभी लेखपाल जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। मौके पर संजय सिंह, पवन कुमार, राजकुमार, रामस्वरूप, संजय सिंह, राधेश्याम, प्रीती, शोभा, प्रियंका, हिमांशी, महाराज सिंह, विनय, ललितेश, अजीत कुमार मौजूद थे।