{"_id":"5b4108144f1c1bbe248b5280","slug":"1530988563736-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 खाद-बीज विक्रेताओं के लाईसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 खाद-बीज विक्रेताओं के लाईसेंस निलंबित
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद एमएफएमएस योजना के तहत पीओएस मशीन में खाद-बीज का स्टॉक फीडिंग नहीं करने व कृषि बीजों की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से नहीं करने कृषि विभाग ने 36 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
खाद-बीज एवं कृषि संबंधी अन्य सामग्री की बिक्री में ब्लैक मार्केटिंग रोकने एवं किसानों से होने वाली ओवर रेटिंग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एमएफएमएस योजना लागू की है। योजना के तहत खाद-बीज एवं अन्य सामान की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से होनी है।
गत एक मार्च से लागू हुई नई व्यवस्था के अनुसार जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं पीओएस मशीन का प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसके बाद पीओएस मशीन के माध्यम से खाद-बीज की बिक्री नहीं होने की शिकायत सामने आई। शिकायतों की जांच के उपरांत जिले में 36 खाद-बीज विक्रेताओं के यहां पीओएस मशीन के माध्यम से वितरण होते नहीं मिला।
विज्ञापन
यही नहीं विक्रेताओं ने अपने यहां स्टॉक की फीडिंग भी मशीन में नहीं कराई। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कार्रवाई कर सभी 36 खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस अस्थाई तौर पर निलंबित करते हुए एक पखवाड़ा में स्थिति सुधार का मौका दिया है।