फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तिमनपुरा गांव में सांड़ को घेरकर मार डाला

तिमनपुरा गांव में सांड़ को घेरकर मार डाला

Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
तिमनपुरा गांव में सांड़ को घेरकर मार  डाला
कुरावली (मैनपुरी)। गोवंश से आक्रोशित किसान अब हिंसा की तरफ बढ़ने लगे हैं। क्षेत्र के गांव तिमनपुर में किसानों ने एक सांड़ को पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुरा में कहीं से एक सांड़ आ गया। ग्रामीणों की मानें तो सांड़ ने क्षेत्र में उत्पात मचा रखा था। अभी तक हमले में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। गांव के लोग दहशत में जी रहे थे। खेतों में घुसकर वह फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। सोमवार को किसान हिंसक हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने सांड़ को घेर लिया। इसके बाद सभी लाठी डंडे और ईंट और पत्थर से सांड़ को मारने लगे। सांड़ ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने मौका नहीं दिया और सांड़ को मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी सोनू ने 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed