फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंबा कटने से कई बीघा फसल जलमग्न, ग्रामीणों में रोष

बंबा कटने से कई बीघा फसल जलमग्न, ग्रामीणों में रोष

Tue, 15 Jan 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बंबा कटने से कई बीघा फसल जलमग्न, ग्रामीणों में  रोष

विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बंबा कटने से सोमवार रात किसानों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब ग्रामीणों की नजर खेतों की तरफ गई, तो हैरान रह गये। एकत्रित होकर खंदी रोकने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी मंगवाकर खंदी को बंद कराया।


सोमवार रात किसानों ने खेती की सिंचाई करने के लिए खंदी में कट लगाया था, लेकिन तेज पानी आने के कारण खंदी ज्यादा कट गई। जिससे कई बीघा में खड़ी गेहूं, आलू और सरसों की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


खेतों में पानी भरा देख किसान परेशान हो गए। ग्रामीणों ने सर्द मौसम में बोरियों में मिट्टी भरकर खंदी रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी बंद नहीं हुआ। काफी प्रयासों के बाद किसानों ने पानी को रोक दिया। इसके बाद सिंचाई विभाग को फोन कर बंबा कटने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन मंगवाकर खंदी को बंद कराया। पानी रुकने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। जिन किसानों की फसल पानी से जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने जिन किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है, उन्हें प्रशासन से आर्थिक मदद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed