{"_id":"5c1e8127bdec2256db061d0d","slug":"151545503015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर विदेशों में चमकेंगे सुहागनगरी के कांच उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर विदेशों में चमकेंगे सुहागनगरी के कांच उत्पाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्रिसमस के त्योहार पर विदेशों में जिंगल बेल-जिंगल बेल की गूंज सुनाई देगी। वहीं सुहागनगरी के निर्यातकों द्वारा तैयार कराए गए आकर्षक डिजाइन के क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बॉल के साथ अन्य कांच आइटम अपनी अलग ही चमक बिखेरेंगे।
क्रिसमस का त्योहार विदेशों में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस के त्योहार पर विदेशों में सुहागनगरी के कांच आइटमों की विशेष डिमांड रहती है। सुहागनगरी से अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम, होलेंड, स्वीडन, ग्रीश, चिली, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, यूरोप, यूएस, दुबई सहित अन्य देशों में कांच आइटमों का एक्सपोर्ट होता है।
फिरोजाबाद के निर्यातकों द्वारा क्रिसमस के लिए क्रिसमस बॉल, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस रीफ, ट्री लाइट, स्नो मैन, कैंडिल होल्डर, क्रिसमस हैंगिग, पिलर प्लेट, हैंगिग बॉल, हैंगिग स्टार सहित विभिन्न डिजाइन व कलर के आकर्षक आइटम तैयार कराकर विदेशों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के प्रमुख निर्यातकों द्वारा क्रिसमस के त्योहार के लिए काफी समय पहले से आकर्षक आइटम तैयार कराए जा रहे थे। क्रिसमस के त्योहार को देखते हुए निर्यातकों ने आर्डर के मुताबिक आइटम तैयार कराकर भेजे हैं।
शहर के प्रमुख निर्यातक मुकेश बंसल टोनी का कहना है कि क्रिसमस के त्योहार पर फिरोजाबाद से विदेशों में बड़े पैमाने पर कांच आइटमों का एक्सपोर्ट होता है। क्रिसमस पर फिरोजाबाद से करीब 600 करोड़ का निर्यात की उम्मीद है।
प्रमुख निर्यातक राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि क्रिसमस के मौके पर करोड़ों के एक्सपोर्ट होता है, परंतु एक्सपोर्ट पर मिलने वाला ड्रा बैक कम होने के कारण विदेशों से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। पहले ड्रा बैक 6.5 प्रतिशत तक मिलता था, जिससे हम चाइना जैसे देशों से भी मुकाबला आसानी कर लेते थे।
केंद्र सरकार ने ड्रा बैक घटाकर मात्र दो से ढाई प्रतिशत कर दिया है, जो सबसे बड़ी समस्या है। सुहागनगरी में करीब 200 से अधिक निर्यातक हैं, जो विदेशों में कांच आइटमों का बड़े पैमाने पर निर्यात करते हैं। कांच आइटमों की बेहतर गुणवत्ता के कारण सुहागनगरी के कई एक्सपोर्टरों को सम्मानित किया जा चुका है।