फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाजार में बैरियर लगाने पर भड़के व्यापारी

बाजार में बैरियर लगाने पर भड़के व्यापारी

Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाजार में बैरियर लगाने पर भड़के व्यापारी
बाजार में बैरियर लगाने पर भड़के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
एटा। हाथी गेट-सुभाष मूर्ति मार्ग को बैरियर लगाकर एकल मार्ग करने पर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर बैरियर हटवाने की मांग की। साथ ही विधायक को मौके पर बुलाकर विरोध किया।
विज्ञापन

दरअसल, हाथी गेट से सुभाष मूर्ति मार्ग पर गुरुवार रात को यातायात पुलिस ने बैरियर रखकर एकल कर दिया था। शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने जब बैरियर देखा, तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना था कि बाजार के अंदर थोक की मंडी है। व्यापारियों का कहना था कि पहले से बाजार में नियम है कि सुबह नौ बजे के बाद किसी भी व्यापारी का बड़ा माल वाहन बाजार में प्रवेश नहीं करता। इसके बाद भी बैरियर लगा दिया गया है। व्यापारियों के आक्रोश की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से व्यापारियों ने बाजार में शौचालय बनवाने और सड़क का निर्माण कराने की मांग की। इस पर विधायक ने ठेकेदार को मौके पर बुलाया। ठेकेदार ने बताया कि नगर पालिका ने भुगतान नहीं किया है। इसके चलते काम रोक दिया गया है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए विधायक ने बैरियर हटवाया। साथ ही पालिका के ईओ को ठेकेदार का भुगतान करने के लिए कहा। दिनेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, संदीप जैन, आदेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed