{"_id":"5bfd8a23bdec22417f79f454","slug":"151543342627-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान बाइक हटाने को लेकर पुलिस से विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त के दौरान बाइक हटाने को लेकर पुलिस से विवाद
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। कसबा कोटला में मंगलवार रात गश्त के दौरान पुलिस व क्षेत्रीय लोगों के बीच झड़प हो गई। एसएचओ ने रोड किनारे खड़ी गाड़ियों को थाने भिजवाना शुरू किया तो लोग विरोध करने लगे।
एसएचओ नारखी भानुप्रताप सिंह कसबा कोटला में गश्त पर थे। चौकी प्रभारी एवं पुलिस उनके साथ थी। गश्त के दौरान दुकान के बाहर काफी बाइकें खड़ी दिखाई दीं। इन बाइकों की पुलिस ने जब चेकिंग की तो कुछ लोग विरोध करने लगे।
पुलिस सख्ती से पेश आई तो वह लोग विवाद करने लग गए। इसको देखकर एसएचओ भानुप्रताप सिंह वहां पहुंचे उन्होंने बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। बाइकों को भिजवाते ही लोगों ने एसएचओ से विरोध दर्ज कराया। विरोध के चलते एसएचओ कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
बताते हैं कि विरोध करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई मौजूद थे। थाना नारखी एसएचओ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लोग बाइकों की चेकिंग का विरोध कर रहे थे। इसके कारण बाइक थाने भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।