फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दिवाली के पूजन को बाजार में जमकर हुई खरीदारी

दिवाली के पूजन को बाजार में जमकर हुई खरीदारी

Tue, 06 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के पूजन को बाजार में जमकर हुई  खरीदारी
फिरोजाबाद। दिवाली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। लक्ष्मी पूजन के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खील-खिलौना और फूलमाला खरीदीं। घर सजाने के लिए बंदनवार, फूलों की माला, फ्लोवर पॉट आदि की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


दिवाली पर घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों में पूजा-अर्चना होगी। दिवाली पर पूजा अर्चना, सजावट का सामान, आतिशबाजी की खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक बाजार में दुकानों पर भीड़भाड़ दिखाई दी। शहर के प्रमुख शास्त्री मार्केट में सजी दुकानों पर महिला-पुरुषों ने जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ के कारण गांधी पार्क से लेकर सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर से बौहरान गली तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार में खरीदार उमड़े। सर्विस रोड पर दिनभर जाम रहा। रानीवाला कंपाउंड, तहसील के पीछे बजरिया, पीडी जैन मार्केट, सुहागनगर, जलेसर रोड पर भी मिट्टी की मूर्ति, खील खिलौना, फूलमाला आदि की खरीदारी हुई। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ मिट्टी के दीपकों की खूब बिक्री हुई। दिवाली के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश के साथ हनुमान, भगवान शंकर की मूर्तियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में मिट्टी की मूर्तियां 50 रुपये से दो हजार रुपये बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। सबसे अधिक डिमांड 50 से 500 रुपये की मूर्तियों की रही। इधर दिवाली पर मिट्टी के दीपकों की भी डिमांड रही। बाजार में दीपक 50 के 100 की रेट से बिके। डिजाइनर दीपक 10 के पांच, बड़ा दीपक 10 से 20 में बिका। बाजार में 60 से 120 रुपये तक प्रति किलोग्राम खील की बिक्री हुई। खिलौना व बतासे 60 से 80 रुपये, पट्टी 100 रुपये किलो तक बिकी।


दिवाली पर बाजार में मिठाई की दुकानों सजी रहीं। मिठाई में मिलावट होने की आशंका के चलते दिवाली पर मिठाई की अपेक्षा लोगों ने गिफ्ट पैक व ड्राइ फ्रूट खरीदने को प्राथमिकता दी। बाजार में आकर्षक डिजाइन में विभिन्न कंपनियों द्वारा तैयार गिफ्ट पैक 150 से लेकर 500 व 1000 रुपये उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed