फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, टांग में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, टांग में लगी गोली

Sat, 20 Oct 2018 08:57 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, टांग में लगी  गोली
मथुरा। हाईवे पुलिस ने मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। 11 दिन पहले खड़े ट्रक में वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था और पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को इटावा से गुरुग्राम जा रही महिला की हाईवे पर औरंगाबाद तिराहे पर फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक में चार युवकों ने पति और बच्चों को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद नकदी और मोबाइल लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने 12 अक्तूबर को तीन आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया था। फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


हाईवे पुलिस ने शुक्रवार की रात सुदामापुरी के पास से मुठभेड़ में इनामी को पकड़ लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक, सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार और सीआईडब्लू प्रभारी सत्यवीर सिंह ने रिफाइनरी के गोपालपुरा निवासी प्रमोद बघेल को पकड़ा है। इस पर 12 से भी अधिक मुकदमे थाना हाईवे में दर्ज हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed