फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तेज आंधी के साथ बरसात, आसमान से बरसे आफत के ओले

तेज आंधी के साथ बरसात, आसमान से बरसे आफत के ओले

Thu, 11 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ बरसात, आसमान से बरसे आफत के ओले

विज्ञापन
कासगंज / पटियाली। जिले में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को अचानक काले बादल छा गए और तेज आंधी चली। आंधी रुकते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओले से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पटियाली तहसील का क्षेत्र रहा। पटियाली तहसील क्षेत्र में खेत में धान की फसल गिर गई। ओले से प्रभावित फसलों को देखकर किसान चिंतित हैं।

गुरुवार सुबह मौसम खुला था और दिन में तेज धूप निकली थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने रुख बदला और काली घटाएं घिरने लगीं। देखते ही देखते तेज आंधी शुरू हो गई और हर जगह धूल का गुबार नजर आने लगा। बाजारों में लोग अचानक आई आंधी से दुकानों का सामान बचाने में जुटे नजर आए। कुछ देर के लिए आंधी का प्रभाव रहा और इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबंादी हुई। वहीं पटियाली तहसील क्षेत्र में तेज बारिश हुई। आंधी और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई।
विज्ञापन



हवा रुकते ही ओलावृष्टि र्हो गई। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी क्षति का अनुमान है। करीब आधा घंटे तक जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। किसान ओलावृष्टि से चिंतित नजा आए। ओलावृष्टि का सर्वाधिक प्रभाव पटियाली के सिकंदरपुर, सलामत नगर, लालपुर, नादरमई, बहोरा, लवहेड़, नगला गुलाबी, नगला डामर, पंछी नगला, बंगसनगर, उड़ईया, कुड़ीनगरा आदि में है। इसके अलावा अन्य गांव भी प्रभावित बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरपुर के किसान भान चंद्र शर्मा ने बताया कि ओले और बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उनकी 200 बीघा से अधिक धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। वहीं किसान हरि प्रकाश, महाराज सिंह, विक्रम आदि ने कहा कि किसान इस ओलावारी से पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में ओले गिरने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मियों को क्षेत्र में ओले से हुई क्षति के आंकलन के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सुबह ओले से हुई क्षति का आंकलन सामने आ पाएगा- धीरेंद्र सिंह, एसडीएम पटियाली।


ओलावृष्टि में कई लोग घायल
पटियाली। आसमान से गिरे ओले पशुओं को चराने वाले लोग और बच्चों पर आफत बनकर बरसे। ओलावृष्टि में कई लोग घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकों के पास भर्ती कराया गया है।
सलामत नगर का पीकू (12) पुत्र सत्येंद्र अपनी भैंस चरा रहा था। इसी दौरान ओलावृष्टि हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पैर में चोट आई है। वहीं एक दिव्यांग युवक पन्ना लाल(40) निवासी नगला पंछी भी भेड़ चराते समय ओलावृष्टि में घिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं हैं। दिव्यांग युवक को एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया है। सिकंदरपुर का युवक मनोज सक्सेना ओलावृष्टि में घायल हो गया। तीन बच्चों में सौरभ (6) उमेश (9) पुत्र करू निवासी सलामत नगर एवं कमलेश पुत्र गुमान सिंह खेत पर ओलावृष्टि में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। आशंका है कि ओलावृष्टि में अन्य लोग भी घायल हुए हों।


तितली तूफान को लेकर रहीं चर्चाएं
कासगंज। जनपद में तेज हवाओं एवं आंधी के बीच बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों के बीच तितली तूफान को लेकर चर्चाएं होने लगी। उड़ीसा क्षेत्र से शुरू तूफान की रफ्तार तेज होने और इसके आगे बढ़ जाने से लोगों को डर सताने लगा। लोग इस बात से आशंकित नजर आए कि इस तितली तूफान के असर से क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed