फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विमान ईंधन की चोरी में आठ जेल भेजे गए

विमान ईंधन की चोरी में आठ जेल भेजे गए

Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विमान ईंधन की चोरी में आठ जेल भेजे गए
नौहझील (मथुरा)। विमान ईंधन चोरी करने में पकड़े गए आठ लोगों को शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया गया। फरार तेल चोरी के मास्टर माइंड समेत पांच को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पुलिस इन तेल चोरों का नेटवर्क खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बैस कैंप के लिए रिफाइनरी से एटीएफ से भरे चार टैंकर चले थे। इन टैंकरों से एक्सप्रेस-वे के गांव बरौंठ में दोस्ताना ढाबे पर तेल चोरी किया गया। पुलिस और स्वाट टीम ने छापा मारकर आठ लोगों को दबोच लिया। इनमें छह चालक और परिचालक थे तो दो ढाबे के कर्मचारी भी हैं।
विज्ञापन


तेल चोरी के मास्टर माइंड समेत पांच तेल चोर पुलिस को गच्चा देकर भाग खड़े हुए। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आठ तेल चोर तो हत्थे चढ़ गए। तेल माफिया समेत पांच की तलाश की जा रही है। तेल चोरी गैंग के नेटवर्क का खंगाला जा रहा है। पूरे मामले की विवेचना सीओ मांट जगवीर सिंह चौहान करेंगे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील तोड़कर तेल चोरी को एसएसपी ने माना खतरा
नौहझील (मथुरा)। एसएसपी ने टैंकरों की सील तोड़कर तेल चोरी को काफी गंभीरता से लिया है। सुरक्षा को खतरा मानते हुए एसएसपी ने तेल चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मंशा जताई। फिलहाल तो तेल चोरों पर गैंगस्टर लगेगा। बाद में इससे बड़ी कार्रवाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

एक्सप्रेसवे से हटाए जाएंगे अनाधिकृत ढाबे
मथुरा। एक्सप्रेेसवे पर बने अनाधिकृत ढाबों को जल्द हटाया जाएगा। खेतों में बने इन ढाबों पर अनाधिकृत कृत्य सामने आ रहे हैं। बड़ी तेल चोरी का खुलासा होने से इन ढाबों पर पुलिस हर संभव कार्रवाई करेगी।


यह पकड़े गए
बरौंठ निवासी विजय सिंह, अशोक, शिवम, रामनगला निवासी हरिओम, धाना तेजा निवासी बेनीराम, फूल सिंह, भगवान सिंह, जौनपुर निवासी सूर्यमणि यादव।

यह हैं फरार
गांव भैंसा निवासी तेल चोरी का मास्टर माइंड देवेंद्र उर्फ विनोद, बरौंठ निवासी रिंकू पुत्र मुरारी, महीपाल पुत्र महाशय, सोनू पुत्र बिजेंद्र, हाथरस के मुरसान निवासी छोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed