फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   462 गावों के प्रधानों और सचिव पर एफआईआर की तैयारी

462 गावों के प्रधानों और सचिव पर एफआईआर की तैयारी

Tue, 21 Aug 2018 07:04 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
462 गावों के प्रधानों और सचिव पर एफआईआर की  तैयारी
मैनपुरी। जिले में 462 गावों के प्रधानों और पंचायत सचिवों पर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से एफआईआर कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर एडीओ को सूची बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। डीएम की ओर से इन ग्राम पंचायतों के खातों को पहले ही ब्लॉक किया जा चुका है।
विज्ञापन


शासन की ओर से 14वें वित्त आयोग में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए धनराशि आवंटित की जाती है। प्रधान की ओर से इस धनराशि का प्रयोग ग्राम पंचायत में जरूरत वाली जगह पर कर उपभोग प्रमाणपत्र जिला प्रशासन को सौंपना होता है। वहीं, संपूर्ण कार्य का पूरा ब्योरा ऑनलाइन अपडेट कराना होता है लेकिन जिले में 462 प्रधानों ने न ही उपभोग प्रमाणपत्र जमा किया और न ही कार्य का ब्योरा ऑनलाइन अपडेट कराया है।
विज्ञापन


इस कारण डीएम ने इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खातों को बंद करा दिया था। विकास के लिए भेजी जाने वाली धनराशि की किस्त को भी रोक दिया गया था लेकिन इसके बाद भी प्रधानों ने उपभोग प्रमाणपत्र जमा करना उचित नहीं समझा। अब जिला पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधान और सचिवों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में वर्तमान में 552 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से सिर्फ 90 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सरकारी प्रक्रिया को पूरा किया है। जिला प्रशासन की ओर से इन प्रधानों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिले की ग्राम पंचायतों में पिछले सत्र में 5613.28 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। 462 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अभी तक उपभोग प्रमाण पत्र जमा नहीं किए हैं। वहीं कार्य का डाटा भी अपलोड नहीं किया है। इसके चलते इन प्रधानों के खातों को बंद कर दिया गया था। अब रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed