{"_id":"5b6737414f1c1b9c3e8b5394","slug":"151533491009-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में जनपद को बनाएं अव्व्ल: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में जनपद को बनाएं अव्व्ल: सांसद
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 एवं खुले में शौचमुक्त अभियान को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भईया, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, कासगंज विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, डीएम अमित किशोर ने किया।
इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह राजू भईया ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में सभी का पूर्ण सहयोग होना चाहिए। अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में लापरवाही न बरती जाए। प्रयास करें कि जिले को प्रदेश में प्रथम रैंकिंग हासिल हो। सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। डीएम अमित किशोर ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर साफ सफाई पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारियों द्वारा गंभीरता से कार्य किया जाए। ओडीएफ घोषित गांवों में सोलर लाईट लगाने के अलावा गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराये जाएंगे। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले एवं अच्छी रैंकिंग हासिल करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को पांच लाख रूपये की नि:शुल्क इलाज कराने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
डब्लूएसएससीसी के कन्ट्री हैड विनोद मिश्रा ने कहा कि जब गांव ओडीएफ हो जाएंगे, तब अपने आप ही गांव में अच्छा वातावरण होगा, साथ ही अच्छी सोच का भी विकास होगा। इस अवसर पर कार्यशाला को सीडीओ उग्रसेन पाण्डेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीएफओ एनआर सिंह, डीएसओ राजीव मिश्रा, डीएओ एमपी सिंह, बीएसए एसके शुक्ला, डीपीआरओ एसके श्रीवास्तव, डीपीओ सत्यप्रकाश पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
-----------------
ओडीएफ को अनुदेशकों से मांगा सहयोग
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित होटल माया पैलेस में जिला स्वच्छता समिति द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता की पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। डीएम ने इस दौरान कार्यशाला में मौजूद अनुदेशकों को निर्देश दिए कि जिले को 30 सितम्बर 2018 तक हर हाल में खुले में शौच मुक्त घोषित करना है।
सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ अगस्त तक चलेगा। सभी अनुदेशक प्रशिक्षण को गहनतापूर्वक हासिल करें। अच्छा कार्य करने वाले अनुदेशकों को पुरस्कृत किया जाएगा। डब्लूएसएससीसी के विनोद मिश्रा की टीम ने मौजूद अनुदेशकों को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के गुर बताए। इस अवसर पर डीपीआरओ एसके श्रीवास्तव, जिला समन्वयक मुकेश कुमार, विनय कुशवाह, जेडएसवीपी गोविंद, बृजेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।