फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो हजार किसानों को कर्जमाफी का इंतजार

दो हजार किसानों को कर्जमाफी का इंतजार

Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो हजार किसानों को कर्जमाफी का इंतजार
विज्ञापन

एटा। प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के लिए किसान तरस रहे हैं। जिले के दो हजार से ज्यादा किसानों के आवेदन अब तक लंबित हैं। आलम यह है कि तहसील स्तर से आवेदनों का सत्यापन नहीं होने से किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं।

विगत वर्ष प्रदेश सरकार ने किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू की थी। योजना के तहत जिले के 42 हजार किसानों का फसली ऋण माफ किया गया। इसके बाद सरकार ने आनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्रक्रिया शुरू की। जून माह में 3435 किसानों ने आनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन


इन आवेदनों का तहसील स्तर से सत्यापन किया जाना था लेकिन अब तक 2322 किसानों का सत्यापन नहीं हो सका है। वहीं एनपीए समाधान योजना का लाभ पाने वाले 4604 किसानों के आवेदन लंबित हैं। शासन स्तर से सख्ती होने के बाद सीडीओ ने सभी तहसीलों के एसडीएम को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सत्यापन कर आनलाइन आख्या देने के लिए कहा है। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि तहसील स्तर से देरी हो रही है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। जल्द पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जलेसर में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन
जिले की जलेसर तहसील में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित हैं। यहां 1992 एनपीए किसानों ने आवेदन किए हैं। इसमें अभी तक किसी भी किसान का सत्यापन नहीं किया गया है। वहीं अलीगंज में भी तमाम आवेदन लंबित हैं।
--------------
तीन चरणों में माफ हुआ कर्ज
जिले में किसानों का कर्ज तीन चरणों में माफ किया गया है। अब तक जिले में 42615 किसान फसल ऋण मोचन योजना का लाभ ले चुके हैं।
--------------
तहसील स्तर पर लंबित आवेदन
तहसील एनपीए आवेदन लंबित आनलाइन आवेदन लंबित
अलीगंज 1074 922 1688 1028
एटा 1538 852 919 512
जलेसर 1992 1992 828 782
कुल 4604 4140 3435 2322
---------------
बैंकों में लंबित शिकायतें
बैंक आवेदन लंबित
इलाहाबाद बैंक 1 1
एक्सिस बैंक 4 4
बैंक ऑफ बड़ौदा 11 0
बैंक ऑफ इंडिया 40 23
केनरा बैंक, मंडी समिति 974 2
सेंट्रल बैंक 24 3
डीसीबी 590 0
ग्रामीण बैंक 1245 3
एचडीएफसी 02 02
आइडीबीआइ 01 0
ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स 01 0
पंजाब नेशनल बैंक 53 53
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 512 68
यूको बैंक 24 0
यूनियन बैंक 3 3
----------------
कहते हैं आंकड़े
3435 किसानों ने की थी शिकायत
2322 शिकायतों का नहीं हुआ सत्यापन
4140 एनपीए कृषकों की शिकायतें
42615 किसानों को मिला कर्जमाफी का लाभ
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed