फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोल्ड लोन घोटाले में 12 ने और दी तहरीी

गोल्ड लोन घोटाले में 12 ने और दी तहरीी

Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड लोन घोटाले में 12 ने और दी तहरीी
विज्ञापन

कासगंज। सिढ़पुरा की केनरा बैंक गोल्ड लोन घोटाले के मामले में पीड़ित खाताधारकों ने रविवार को सिढ़पुरा थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में पूर्व में दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर में उनके नाम शामिल करने की याचना की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


गोल्ड लोन धोखाधड़ी के मामले में विगत 27 जून को बृजेश चंद्र पांडे निवासी खेड़ा जनक ने उनके नाम पर फर्जी तरीके से गोल्ड लोन लेने का बैंक वैल्युअर राहुल देव और अन्य पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पीड़ित खाताधारक संतोष कुमार निवासी बीनमऊ ने सिढ़पुरा पुलिस को तहरीर दी। इसमें प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, अनुज कुमार निवासी नगला गोवर्धन, राजवीर, रामसनई, रामपाल, भुवनेश्वर निवासी रजमऊ, राजवीर निवासी नगला झबुआ, रनवीर सिंह निवासी पिलखुनी, मीरा देवी निवासी ग्राम नौरी, रामप्रसाद, निवासी वाजिदपुर, रामपाल निवासी ग्राम पहलोई ने थाना पुलिस से धोखाधड़ी का शिकार होने पर विवेचना में नाम शामिल करने की याचना की है। पुलिस ने तहरीर लेकर विवेचना का पीड़ितों को भरोसा दिया है। गोल्ड लोन धोखाधड़ी का शिकार खातधारकों में खलबली है।
विज्ञापन


खाताधारकों का कहना है कि गोल्ड लोन के नाम पर वैल्युअर राहुल देव द्वारा हड़पी रकम को पीड़ित खाताधारकों से जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उधर, बैंक प्रबंधन लगातार गोल्ड लोन खातों की जांच करा रहा है। अब तक 21 खातों में नकली सोने के जेवर निकल चुके हैं। अभी अन्य खातों की आज सोमवार को भी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed