फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला अस्पताल में तेज धमाके के साथ फटी प्लास्टिक की बोतल

जिला अस्पताल में तेज धमाके के साथ फटी प्लास्टिक की बोतल

Wed, 27 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तेज धमाके के साथ फटी प्लास्टिक की बोतल
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड संख्या चार में बुधवार सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास भर्ती मरीज और तीमारदार हैरान रह गए। दहशत के कारण मरीज वार्ड से बाहर निकल आए। सीएमएस सहित काफी लोग वार्ड में पहुंचे। मौके पर देखा कि प्लास्टिक की खाली बोतल पड़ी थी। बोतल फट गई थी, उसमें से तरल पदार्थ बाहर फैला हुआ था। डीएम-एसएसपी और सीएमओ भी जिला अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलाकर तरल पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। धमाके से पूर्व पलंग नंबर 17 में भर्ती मरीज के गायब होने के कारण शक की सुई भी उसी की ओर घूम रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर स्थित वार्ड नंबर चार में सुबह सवा 11 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। सीएमएस डा. आरके पांडेय, डा. आलोक कुमार, अस्पताल चौकी पर तैनात उप निरीक्षक चरन सिंह, अशोक कुमार, आदेश कुमार वार्ड संख्या चार में पहुंचे। पलंग संख्या 17 के पास प्लास्टिक की बोतल फटी पड़ी थी। उसमें से कुछ केमिकल बाहर निकल रहा था लेकिन पलंग 17 पर भर्ती मरीज नौशे खान गायब थे। पुलिस ने मौके पर पड़ी बोतल के साथ ही बाहर फैले तरल पदार्थ को एक कांच की बोतल में इकट्ठा किया। तरल पदार्थ की जांच को ही पुलिस विभाग की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम रवींद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। इधर घटना के संबंध में एसएसपी राहुल यादवेंदु का कहना है कि प्राथमिक जांच में प्लास्टिक की बोतल गैस बनने के कारण फटी है। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची और न ही कोई हानि हुई है। वार्ड में उस वक्त 20 मरीज भर्ती थे उनके साथ तीमारदार भी मौजूद थे। सभी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स सुमित शर्मा ने कहा कि सुबह मरीजों की संख्या 16 थी। लेकिन इसके बाद चार मरीज और आ जाने के कारण पूरा वार्ड भर गया था। लेकिन धमाके के बाद पलंग संख्या 17 के मरीज नजर नहीं आए।
- फर्रुखाबाद निवासी राजू वार्ड चार के पलंग नंबर 16 में भर्ती रिश्तेदार अजय कुमार को देखने आए थे। वह बोले धमाका इतना तेज था कि मेरे कान सुन्न पड़ गए। 20 मिनट तक तो शरीर कंपन करता रहा। उनके साथ विनोद व चंद्रप्रकाश वहां मौजूद थे। लेकिन ऐसा कैसे हो गया समझ नहीं पाए।
- बोधाश्रम रोड निवासी दीपा ठाकुर अपने चाचा धर्मवीर के उपचार को जिला अस्पताल के वार्ड संख्या चार के पलंग नंबर 18 पर भर्ती थे। दीपा ने कहा कि लगा कि बम फट गया। मैं खुद बाहर की ओर भागा।
- पेमेश्वर गेट निवासी रोहित यादव ने कहा कि मेरे पिता राम प्रकाश वार्ड संख्या पांच में भर्ती हैं। मैं वार्ड संख्या चार की ओर आ रहा था। कई लोग वार्ड की ओर दौड़े देखा तो प्लास्टिक की बोतल ही पड़ी थी।
- बोधाश्रम रोड निवासी विशनचंद्र गुप्ता बोले मैं तो एक मरीज को देखने के लिए आया था। लेकिन धमाका तो बम ही जैसा था। लेकिन प्लास्टिक की बोतल इतनी तेज आवाज के साथ फटेगी यह भी हैरानी की बात है।

वार्ड चार के पलंग नं. 17 के पास बुधवार को पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे काफी तेज धमाका हुआ था। मैंने अपने ही कक्ष में धमाके की आवाज सुनकर दौडा। घटना के संबंध में डीएम- एसएसपी के साथ अन्य अधिकारियों को जानकारी दे दी।

- डा. आरके पांडेय, सीएमएस

धमाका काफी तेज था ऐसा मरीजों ने जिला अस्पताल में बताया। वार्ड नंबर चार में पलंग नंबर 17 पर भर्ती किया गया मरीज पांच मिनट बाद ही चला गया। उसके साथ दो तीमारदार भी थे। मरीज को पेट दर्द की शिकायत थी। उसके जाने के बाद बोतल से तेज धमाका हुआ। कहीं न कहीं संदिग्धता नजर आ रही है। मामले की जांच चल रही है।
- नेहा शर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed