फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 3 लग्जरी कार बरामद

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 3 लग्जरी कार बरामद

Thu, 07 Jun 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 3 लग्जरी कार बरामद
जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 3 लग्जरी कार बरामद - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के निर्देश पर नगला नंदे में छापामार कार्रवाई की गई। जहां बाग में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं मौके से तीन वाहन स्कॉर्पियो, जायलो एवं बोलेरो सहित 7 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा को नगला नंदे में जुआ होने की सूचना मिली। इस सूचना पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार, कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने नगला नंदे के बाग में घेराबंदी कर छापा मारा। इसमें छापामार कार्रवाई के दौरान 7 जुआरी पुलिस ने पकड़ लिए कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। बताया गया कि कई जुआरी इस अड्डे पर जुआ खेलने के लिए हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ इलाके से आते हैं। वहीं आस पास के इलाके के लोग भी अड्डे पर पहुंचकर जुआ खेलते हैं। पकड़े गए जुआरिओं में योगेश कुमार निवासी सिंधौली, धरमवीर सिंह निवासी मऊ थाना सिंकदराराऊ, संतोष निवासी सुल्तानपुर, थाना सिकंदराराऊ, देशराज निवासी वाजिदपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस बताए गए। इसके अलावा आस पास के ग्रामीण इलाके के देव सिंह निवासी किसरौली, प्रेम सिंह निवासी फिरोजपुर, रूप किशोर निवासी नगला भूरा गिरफ्तार किए गए। जुए के फड़ से 8120 की नकदी एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए। बताया गया कि पुलिस बरामद वाहनों के आधार पर फरार जुआरियों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed