{"_id":"5b141f1b4f1c1bf46e8b5f4e","slug":"151528045339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर चुका युवक अपने परिजनों का भी बदलवाना चाहता है धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कर चुका युवक अपने परिजनों का भी बदलवाना चाहता है धर्म
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/ सहावर। दस साल पहले धर्म परिवर्तन कर चुका दलित युवक अब अपने अन्य परिजनों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। उसकी पत्नी चार दिन पहले छोटे भाई की पत्नी को अपने साथ ले गई। इसके बाद से वह लापता है। पुलिस ने दोनो भाईयों को शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया।
ओमप्रकाश निवासी भीम नगर सहावर के बड़े बेटे राजकुमार ने 12 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी सुनीता को तलाक दे दिया। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम रियाज रख लिया। वह कस्बे के मोहल्ला चौधरी में रहने लगा। उसने गाजियाबाद की मुस्लिम महिला सदब के साथ शादी कर ली। अब वह चाहता है कि उसकी मां माया देवी, पिता ओमप्रकाश, भाई विजय, भाभी पूनम, छोटा भाई सुरजीत व उसकी पत्नी धर्म परिवर्तन कर ले। छोटे भाई सुरजीत ने इस मामले मे पुलिस को तहरीर दी।
उसने आरोप लगाया कि रियाज और उसकी पत्नी सदब 31 मई को घर पर आए। उसकी पत्नी, घर के कागज लेकर चली गई। भाई की पत्नी ने उससे जाति सूचक शब्द कहे और झाडू से उसकी पिटाई की। पुलिस ने रियाज को बुलाकर पूछताछ की। सुरजीत की पत्नी को भी बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने सुरजीत व रियाज को शांति भंग की धाराओं में पाबंद कर दिया। रियाज का कहना है कि जाति पांत व्यवस्था से तंग आकर उसने धर्म बदला।
विज्ञापन
रियाज के पांच बेटे व एक बेटी है। पहली पत्नी का बेटा रोहित (15) वैसे तो अपने दादा दादी व अन्य परिजनों के साथ रहता है, लेकिन उसका अपने पिता के पास भी आना जाना रहता है। पिता उसे रिजवान कहकर बुलाते हैं। वह ईद पर पिता के पास जाता है।
धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है। सुरजीत अपनी पत्नी को मारता पीटता था। वह बीमार थी। उसका इलाज कराने के लिए ही बड़ा भाई और पत्नी बुलाकर ले गए। दवा लेने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई।
- रविंद्र बहादुर, थाना प्रभारी सहावर