फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गमगीन माहौल में हुआ मासूम का अं तम संस्कार

गमगीन माहौल में हुआ मासूम का अं तम संस्कार

Tue, 08 May 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ मासूम का अं तम संस्कार
गमगीन माहौल में हुआ मासूम का अं तम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कासगंज।
सहावर के बोंदर गांव में मासूम के आग में जिंदा जल जाने के मामले को लेकर उसके परिवार में कोहराम थम नहीं पा रहा है। मंगलवार की सुबह मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।

सोमवार को दोपहर के समय बोंदर गांव में बालक बीयूश (5) पुत्र सत्यपाल आग की घटना में जलकर मौत का शिकार हो गया। मासूम की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का मंजर बन गया। दुर्घटना के समय मासूम के पिता सत्यपाल घर पर नहीं थे वे आगरा में अपने भाई का इलाज करा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सत्यपाल ने आगरा से सीधे पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे।
विज्ञापन


बुरे तरह से जले हुए मासूम बालक के शव को देखकर पिता का सब्र भी टूट गया। गांव के लोगों ने जैसे तैसे सत्यपाल को ढांढस बंधाया। देर रात्रि शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। शव गांव में पहुंचते लगातार चीत्कार का माहौल बना हुआ था। सुबह जब परिवारीजन मासूम को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे उस समय हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के पोस्टमार्टम में हुआ विलंब
कासगंज। आग की घटना में मौत का शिकार हुए बीयूश के पंचनामा के प्रपत्र में कमी होने के कारण पोस्टमार्टम समय से नहीं हो पाया। परिवारीजन इधर उधर से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रभावशाली लोगों से सिफारिश कराते नजर आए। मासूम के पिता सत्यपाल ने सीएमओ से पोस्टमार्टम के संबंध में बात कही। सीएमओ ने पिता को बताया कि कागजातों मे कमी के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा। बाद में सीएमओ ने रात में ही पोस्टमार्टम कराया एवं परिवारीजनों को बालक का शव सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed