{"_id":"5ad0ec2b4f1c1b3c0a8b45ab","slug":"151523641387-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव व कठुआ की घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव व कठुआ की घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव व कठुआ की घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
एटा। प्रदेश के उन्नाव व जम्मू कश्मीर के कठुआ की घृणित एवं भीवत्स रूह कंपाने वाली अमानवीय नाबालिगों के साथ हुई घटनाओं को लेकर मुख्यालय पर श्रीदेव कृष्ण भारत्वदय सहयोग समिति एटा व जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंडिल मार्च निकालकर आक्रोश जताया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की हैं।
श्रीदेव कृष्ण भारत्वदय सहयोग समिति के मेधाव्रत शास्त्री ने समिति सदस्यों व अन्य आमजन के साथ शहीद पार्क में कैंडिल जलाकर कठुआ में नाबालिग बेटी की आत्माशांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की। तत्पश्चात कैंडिट मार्च शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली। इस मौके पर मेधाव्रत शास्त्री के साथ शिवम, तारिक, अनस, प्रदीप, राकेश, गणेश, बृह्मा सहित सैकड़ों लोगों ने कैंडिल मार्च में हिस्सा लिया।
इसी तरह का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर की ओर से किया गया। कांग्रेसियों द्वारा योगी-मोदी सरकार को कोसा गया। इनका कहना था कि भाजपा के विधायक ऐसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं ऐसे देश और प्रदेश की जनता की रक्षा कौन करेगा जब रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। कांग्रेसियों के कैंडिल मार्च में अनिल सोलंकी, रामकुमार, नीरज मिश्रा, चौधरी रामपाल सिंह, प्रमोद महाजन, राजेन्द्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।