फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जमीनी विवाद में फायरिंग से दहशत

जमीनी विवाद में फायरिंग से दहशत

Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में फायरिंग से  दहशत
फायरिंग - फोटो : SELF
पटियाली।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वेश्य क्षेत्र के ग्राम लखापुर में शुक्रवार शाम जमीनी विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सुघड़ सिंह निवासी लखापुर दिल्ली में परिवार सहित रहता है। उसकी जमीन पर उसके ही भतीजे सुघड़ सिंह ने कब्जा कर रखा है। जब इस बात की जानकारी उनको हुई तो व अपने गांव आए। उन्होंने भतीजे से जमीन पर कब्जा छोड़ने को कहा। लेकिन वह जमीन पर कब्जा छोड़ना नहीं चाहता जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। उसने अपने चाचा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद ओमपाल ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सुघड़ सिंह ने ओमपाल, अजब सिंह, पिंटू को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed