फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहीद सैनिक अरुण चौहान की प्रतिमा का अनावरण

शहीद सैनिक अरुण चौहान की प्रतिमा का अनावरण

Mon, 26 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहीद सैनिक अरुण चौहान की प्रतिमा का अनावरण
दन्नाहार। देश की सीमा पर हमेशा अपनी जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों को जितना भी नमन किया जाए वह कम है। सीमा की सुरक्षा करने वाले सैनिक सम्मान के हकदार हैं। यह बातें पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सैनिक अरुण कुमार सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करते समय कही।
विज्ञापन


गांव नौनेर निवासी सैनिक अरुण कुमार सिंह चौहान पांच साल पहले देश की सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी प्रतिमा का सोमवार को गांव में अनावरण किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा देश की सीमा पर प्राणों को न्यौछावर करने वाले सैनिक के साथ ही उनके माता-पिता भी वंदनीय हैं। उनकी शहादत वाले दिन को संवेदना नहीं शौर्य दिवस के रूप में मनाकर इस उत्सव को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


शहीद सैनिकों को किसी क्षेत्र, जाति, धर्म में नहीं बांधा जाना चाहिए। सैनिक अरुण कुमार सिंह चौहान सेना की आर्मी सप्लाई कोर जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में स्टिंग आपरेशन के समय छह फरवरी 2012 को शहीद हुए थे। प्रधान प्रतिनिधि नौनेर रामवीर सिंह चौहान ने गांव से स्मारक स्थल तक सड़क बनवाने की मांग की। पूर्व मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव से सड़क बनवाने की स्वीकृति भी ले ली। हवन सत्यपति मिश्रा ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य चौहान, उभयराज चौहान, अर्जुन चौहान, वीरेश्वर सिंह, विजेंद्र भदौरिया मौजूद रहे। संचालन चंद्रभान सिंह चौहान ने किया। संयोजक वीरपाल सिंह चौहान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed