{"_id":"5ab7dae34f1c1b5a598b6020","slug":"151521998563-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते की गई थी युवक की हत्या
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा में शनिवार रात युवक की गोलियों से भूनकर हत्या रंजिश के चलते की गई थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। उधर पुलिस नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी रामकुमार जादौन उर्फ रामू दिव्यांग था। वह आलू की खरीद और बिक्री का धंधा करता था। शनिवार देर रात वह घर से पैदल कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में गांव निवासी ग्याप्रसाद, अशोक, शेर सिंह, बबलू और कंबोद ने उसे घेर लिया। परिजनों के अनुसार असलाह से लैस उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर फायरिंग की आवाज सुनकर जब मृतक के परिजन व ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में सरकारी नलकूप को लेकर नामजद लोगों से विवाद हो गया था, तभी से वह लोग रंजिश मानते हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
लूट का भी लगाया आरोप
करहल। गांव रंपुरा निवासी रामकुमार की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या करने वालों ने करीब 40 हजार की नकदी भी लूट ली। मृतक आलू का व्यापार करता था, शनिवार रात को उसकी जेब में तकरीबन 40 हजार रुपये थे। हालांकि परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं किया गया है।
एएसपी ने ली घटनाक्रम की जानकारी
मैनपुरी। हत्याकांड के बाद रविवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने यहां परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।