फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हिंदू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में लहराए तलवार और फरसे

हिंदू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में लहराए तलवार और फरसे

Sun, 25 Mar 2018 08:07 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी की शोभायात्रा में लहराए तलवार और  फरसे
फिरोजाबाद। हिंदू नववर्ष एवं रामनवमी पर हिंदू युवा वाहिनी ने शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। भगवान श्रीराम और शंकर पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। केसरिया दुपट्टा डाले युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हाथों में खुली तलवार और फरसा लहरा रहे थे। जोश और उत्साह के बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ में हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे। यात्रा को लेकर नगर प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ लेबर कालोनी रामलीला मैदान से हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी गोरखपुर मठ से आए संपूर्णानंद, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री पीयूष शरन, महापौर नूतन राठौर ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या युवा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर, हाथों में तलवार और फरसा लेकर जयश्री के जयकारे लगा चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। शोभायात्रा में शामिल युवा जब-जब भगवा छाएगा, रामराज्य कहलाएगा, एक ही नारा एक ही नाम, जयश्रीराम, जयश्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। स्टेशन रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंप लगाया था। कैंप में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं और राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया। शोभायात्रा लेबर कालोनी से शुरु होकर, स्टेशन रोड, गांधीपार्क, सुभाष तिराहा, नगला भाऊ, मीरा चौराहा, राजा का ताल होते हुए उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर संपन्न हुई। मंदिर पर भंडारा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो संवर्धन प्रांत प्रमुख रमाकांत उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, डा. रामकैलाश यादव, जिला पंचायत सदस्य राकेश शंखवार, पार्षद राकेश यादव, हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष सुशील यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, योगेंद्र सिंह तोमर, महानगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, अजीत अग्रवाल, अमित सिंह, कमल दिवाकर, डा. सतीश दिवाकर, हिमांशू, सुनील प्रताप सिंह, दीपेश सिसौदिया, योगेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।


शोभायात्रा को लेकर युवाओं में इतना जोश था कि उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्टेशन रोड पर युवाओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने पर सिटी मजिस्टे्रट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं को रोकते हुए सख्त हिदायत दी कि इस तरह के नारे न लगाएं। अफसरों की चेतावनी के बाद युवाओं ने नारे लगाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed