फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मुख्यमंत्री कार्यालय से रेल मंत्रालय भेजा गया ओवर ब्रिज का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री कार्यालय से रेल मंत्रालय भेजा गया ओवर ब्रिज का प्रस्ताव

Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री कार्यालय से रेल मंत्रालय भेजा गया ओवर ब्रिज का प्रस्ताव
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : demo pic
कासगंज। शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर हर समय जाम के हालात रहते हैं। किसी भी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज नहीं है। इस कारण लोगों को खासी दिक्कतें होती हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नगर के कुछ इलाकों के विस्तार और विकास को भी प्रभावित किया है। विधायकों द्वारा की गई ओवरब्रिज की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन


नगर में कासगंज-अमांपुर मार्ग पर दो रेलवे क्रॉसिंग हैं। एक रेलवे क्रॉसिंग कासगंज-बरेली मार्ग पर है तो दूसरी रेलवे क्रॉसिंग कासगंज-कानपुर मार्ग पर। सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग एवं अहरौली रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन के नजदीकी आबादी के इलाके से जुड़ी हैं। यहां हर समय जाम के हालात रहते हैं। सहावर कस्बे में सहावर-अमांपुर रोड का रेलवे क्रॉसिंग भी काफी व्यस्त है, जहां काफी जाम रहता है।
विज्ञापन


पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य एवं अमांपुर के विधायक देवेंद्र सिंह ने ओवरब्रिज की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष सचिव डा. आदर्श सिंह ने ओवरब्रिज के मांग प्रस्तावों को संस्तुति सहित संयुक्त सचिव रेल मंत्रालय को प्रेषित कर दिया है। विधायक ममतेश शाक्य का कहना है कि अब वह इस प्रस्ताव को लेकर रेल मंत्रालय में भी पैरवी करेंगे, जिससे समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed