{"_id":"5a524f764f1c1b41198b5674","slug":"151515343734-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकनेर पुल से काली नदी की ओर नाला निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकनेर पुल से काली नदी की ओर नाला निर्माण शुरू
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
हाइवे
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण योजना का कार्य एटा से कासगंज के बीच आबादी के हिस्से को छोड़कर तेजी पकड़ने लगा है। निर्माणदायी कंपनी बाहरी इलाकों में तेजी से सड़क का निर्माण करने की योजना पर काम चल रही है। बांकनेर में सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण शुरू हो चुका है। रविवार को तकनीकी अधिकारी भी नाले की लेवलिंग का परीक्षण करते नजर आए।
गौरतलब है कि फोरलेन सड़क योजना को लेकर आबादी क्षेत्र में सड़क की 20 मीटर चौड़ाई में निर्माण की योजना थी। इस येाजना का सर्कुलर रोड के भवन स्वामियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। मुख्य अभियंता की बैठक में आबादी के बीच 15 मीटर सड़क के निर्माण पर सहमति तो बन गई, लेकिन शासन ने अभी तक इस दिशा में कोई भी निर्णय नहीं लिया है।
जिससे आबादी के क्षेत्र में सड़क निर्माण संबंधी कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। ऐसी स्थिति को देखते हुए निर्माणदायी कंपनी आबादी के हिस्से को छोड़कर बाहरी इलाकों में तेजी से काम कर रही है। बांकनेर में पुरानी चुंगी के रेलवे ब्रिज के पास निर्माण कंपनी ने नाले को ढकने के स्लैब एवं डिवाइडर, वैरीकेड्स लाकर स्टोर कर लिए हैं। नाले का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को नाला निर्माण में लगाए जाने वाले लोहे के जाल तैयार करके कर्मी लगाते जा रहे थे। वहीं लेवल निकालने वाले तकनीकी कर्मी भी नाले का लेवल बनवा रहे थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि बाहरी क्षेत्र में निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। शीघ्र ही पेड़ों का कटान भी शुरू हो जाएगा जिससे कार्य और तेजी से चल सके।